अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹18.88 लाख का मशरूका बरामद

रेकी कर सुनसान घरों को बनाते निशाना, अवैध हथियारों के दम पर देते थे वारदात को अंजाम
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार
टीकमगढ़ जिले के थाना खरगापुर (चौकी देरी) एवं थाना बम्हौरीकलां क्षेत्र में घटित सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी की दो गंभीर घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है
दिनांक 19.03.2026 को फरियादी बल्दू रैकवार द्वारा थाना खरगापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 15-16 मार्च 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनके घर ग्राम छिद्दारी से सोने-चांदी के जेवरात सोने चांदी के जेवरात कुल कीमती 1,70,000/-एवं ₹18,000 नगद कुल ₹1,88000 चोरी कर लिए। इस पर थाना खरगापुर में अपराध क्रमांक 82/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
दिनांक 20.03.2026 को फरियादी सूरज राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6-7 मार्च 2026 की रात उनके घर ग्राम कुड्याला का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी से सोने-चांदी के कीमती ₹5 लाख जेवरात चोरी कर लिए। इस पर अपराध क्रमांक 41/26 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देशन एवं टीम गठन
दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरगापुर,बमहोरिकला,चौकी प्रभारी देरी,कनेरा के नेतृत्व मे 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर तंत्र ,सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर सेल की सहायता से दिनांक 30.03.2026 को 06 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी*
1. विवेक उर्फ स्वामी पिता गोवर्धन अहिरवार उम्र 22 साल निवासी धौरा थाना अजनर जिला महोबा (उ.प्र.)
2. प्रवेंद्र पिता काशी प्रसाद राजपूत उम्र 23 साल निवासी धौरा थाना अजनर जिला महोबा (उ.प्र.)
3. रोहित पिता स्वामी राजपूत उम्र 23 साल निवासी धौरा थाना अजनर जिला महोबा (उ.प्र.)
4. प्रवीण पिता हरिसिंह राजपूत उम्र 21 साल निवासी ग्राम कुल्हेड़ा थाना मझगुवा जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
5. नरेंद्र उर्फ नंदू बाबा पिता स्व अशोक राजपूत उम्र 28 साल निवासी ग्राम जरौली थाना खरेला जिला महोबा (उ.प्र.)
6. हिमांशु पिता अखिलेश राजपूत उम्र 20 साल निवासी ग्राम टिकरिया थाना अजनर जिला महोबा (उ.प्र.)
उपरोक्त सभी आरोपियों को पुलिस टीमों द्वारा ईशानगर जिला छतरपुर से गिरफ्तार किया गया ।
कुल जप्त मशरूका
दोनों घटनाओं में कुल चोरी गया मशरूका ,₹6,88,000/- मूल्य का एवं चोरी में प्रयुक्त एक डिजायर कार कीमती लगभग ₹5,50000/- एवं एक बोलेरो कीमती ₹6,50000/- कुल मशरूका कीमती ₹18,88000/- का बरामद किया गया, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि, वाहन एवं चोरी में प्रयुक्त औजार शामिल हैं।
सराहनीय योगदान
इस उत्कृष्ट कार्यवाही में थाना प्रभारी खरगापुर निरीक्षक अंबर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी बमहोरी कला उप निरीक्षक नीतू खटीक,चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चन्दन शाक्य, आकाश रुशिया
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी टीम सदस्यों को नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।


















Leave a Reply