Advertisement

सोनभद्र -सोनभद्र में भीषण आग का तांडव: जनरल स्टोर समेत तीन दुकानें जलकर राख

सोनभद्र में भीषण आग का तांडव: जनरल स्टोर समेत तीन दुकानें जलकर राख

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र शक्तिनगर स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ी आग की घटना सामने आई, जहां चिल्काडार मार्केट स्थित शिव मंदिर के पास एक जनरल स्टोर में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं और दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

 

जानकारी के अनुसार चिल्काडार मार्केट में शिव मंदिर के समीप विनोद केशरी की जनरल स्टोर की दुकान में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में मौजूद एक पान की गुमटी और कबाड़ की दुकान भी इसकी चपेट में आ गई।

 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं।

 

आग लगने की इस घटना में दुकानदार विनोद केशरी सहित दो अन्य दुकानदारों की दुकानें जल गईं, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इस हादसे के बाद पीड़ित दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!