बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायें जिलाधिकारी सोनभद्र – अभय पटेल
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र० द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी।
बोर्ड परीक्षाओं के शुरू होने पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव श्री अभय पटेल ने
सर्वप्रथम हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट के परीक्षार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की शुरुआत में ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने से काफी असुविधा का सामना करना पड़ा, बोर्ड की परीक्षाएं दो मीटिंग में आयोजित होने से दूसरी मीटिंग में शाम होने से लाइट की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने से परीक्षार्थियों को काफी असुविधा हुई। चतरा ब्लाक के रामगढ़ में पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इण्टर मीडिएट कालेज से परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि कई कमरों में लाइट की व्यवस्था न होने से काफी असुविधा हुई। परीक्षार्थियों के असुविधा के मद्देनजर युवा रालोद के प्रदेश सचिव श्री पटेल ने जिलाधिकारी सोनभद्र से सभी परीक्षा केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु सम्बंधित को निर्देशित करने की मांग की है।














Leave a Reply