Advertisement

पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बैद्यनाथ आयुर्वेद दवा एजेंसी में हुई 1.20 लाख की चोरी”

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बैद्यनाथ आयुर्वेद दवा एजेंसी में हुई 1.20 लाख की चोरी”

सत्यार्थ न्यूज सुलतानपुर:
सुलतानपुर के पॉश इलाके डाकघर चौराहे पर आयुर्वेद दवा एजेंसी को सोमवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। दुकान का ताला तोड़कर करीब 1.20 लाख रुपये नकद चोरी कर लिया। वारदात पुलिस चौकी से महज करीब 200 कदम की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित व्यापारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी दुकान करीब 38 वर्षों से संचालित है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उन्हें चोरी की जानकारी मिली, जब दुकान का ताला टूटा मिला और अंदर रखा कैश गायब था। चोरों ने दुकान के अंदर काउंटर भी तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर ने तीन मिनट के भीतर शटर व ड्रॉअर के सभी लॉक से पेचकस से खोलकर नोटों की गड्डियों पर हाथ साफर कर दिया। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!