Advertisement

सोनभद्र -तेंदू के पेड़ पर सिर लटकता मिला 16 साल के किशोर का शव, जानवरों ने खा लिया बाकी शरीर!

तेंदू के पेड़ पर सिर लटकता मिला 16 साल के किशोर का शव, जानवरों ने खा लिया बाकी शरीर!

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के पतगड़ी टोला स्थित जंगल में तेंदू के पेड़ पर बेल्ट से लटकता एक किशोर का सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 30 दिन से लापता 16 वर्षीय मंगल प्रसाद का सड़े-गले हाल में मिला सिर उसके धड़ से अलग था, बाकी शरीर जंगल के जानवरों ने खा लिया।मंगलवार को वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग से महज 2-3 किमी दूर कोटा ग्राम पंचायत के पतगड़ी जंगल में ग्रामीणों ने यह भयावह दृश्य देखा। सूचना मिलते ही चोपन थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा फॉरेंसिक टीम संग पहुंचे। शव के सिर, कपड़ों व हड्डी अवशेष कब्जे में ले जांच शुरू की। पहचान मंगल प्रसाद (16), पुत्र राम बिलास, निवासी जवारीडांड, कोटा के रूप में हुई—उसके बड़े भाई रवि ने की शिनाख्त।रवि ने बताया, 19 जनवरी 2026 को घर से नाराज होकर मंगल लापता हो गया था। परिजनों ने तलाशी ली, फिर चोपन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने कहा, “शव 20-25 दिन पुराना लगता है। जानवरों ने शरीर नष्ट कर दिया, केवल सिर व हड्डियां बचीं। अवशेष पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए।”पुलिस संदिग्ध फांसी की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!