Advertisement

मैजिक वाहन से पशु तस्करी करते पाए जाने पर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही

मैजिक वाहन से पशु तस्करी करते पाए जाने पर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे


सत्यार्थ न्यूज बलरामपुर/बसंतपुर :- बसंतपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग महिन्द्रा छोटा हाथी में मवेशियों को ठुस-ठुसकर भरकर झारखण्ड की ओर बुचड़ खाने में लेकर जा रहे है सूचना प्राप्त होने पर बसंतपुर पुलिस के द्वारा पुलिस बल के साथ प्रेमनगर मोड़ के आगे पुलिया के पास पहुंचे जहां कुछ देर बाद एक महिन्द्रा कंपनी का मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 29 एजी-1329 आता दिखा जिसे हाथ देकर रोकने पर रूका पूछताछ पर महिन्द्रा मैजिक चालक अपना नाम 01. मोहम्मद साहबाज पिता मो० सरीफ, उम्र 19 साल, साकिन पंच मंदीर, वार्ड क्रमांक 03, सूरजपुर थाना जिला सूरजपुर 02. सफीक इराकी पिता युसूफ इराकी, उम्र 55 साल, साकिन वार्ड क्रमांक 16, सनावल, थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रा०गंज का निवासी होना बताया।

मैजिक छोटा हाथी वाहन की तलासी लेने पर आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 02 नग भैसा जिसका सिंग और पैर रस्सी से बंधा हुआ महिन्द्रा छोटा हाथी वाहन में क्रुरता पूर्वक दूस-दूस भरा हुआ पाया गया गया। गवाहों के समक्ष विधिवत 02 नग भैसा एवं महिन्द्रा मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 29 एजी-1329 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। बाद मवेशियों एवं आरोपियों को थाना लाकर आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर छ०ग० पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10, पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11 (1-घ) का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष में पेश किया गया है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी का नाम

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, प्रधान आरक्षक 643 देवसाय राम प्र.आर. 120 पंकज पोर्ते, प्र.आर. 721 विनोद सागर, आरक्षक 742 विवेक कुमार शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!