Advertisement

ग्राम पंचायत मोडी में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की जांच हेतु पहुंचा जांच दल

ग्राम पंचायत मोडी में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की जांच हेतु पहुंचा जांच दल

सत्यार्थ न्यूज संवाददाता मनोज कुमार माली सोयत कला नगर से

सुसनेर बुधवार को ग्राम पंचायत मोडी में वित्तीय अनियमितता शिकायत की जांच करने हेतु जांच दल पहुंचा। जांच दल के अधिकारी बी एस अचाले ने बताया कि शिकायतकर्ता नवनीत पाटीदार निवासी ग्राम मोड़ी ने ग्राम पंचायत मोडी में पेयजल पाइपलाइन में वित्तीय अनियमितता की शिकायत का आवेदन दिया गया था। उक्त संबंध में जांच दल से श्री वी. एस. अचाले (ईई, पीएचई) तथा श्री अशोक पाटीदार (ईई,) के प्रतिनिधी के एम एस हटीला सहायक यंत्री जनपद पंचायत आगर में उपस्थित हुए । ग्रामीण ने बताया कि PHE विभाग द्वारा वर्ष में पाईप लाईन बिछाई गई थी, तथा व्यवस्थित रुप वर्ष 18-19 से योजना संचालित थी। किन्तु वर्ष 2024-25 में जीरापुर – सुसनेर नेशनल में मुख्य मार्ग के दोनों ओर कि पाइप लाइन निर्माण एवम् नि मनक्शन के शिफिरंग बदलने के कार्य हेतु NH के अधिकारियों, ग्राम पंचायत एवम PHE विभाग के उपयंत्री द्वारा संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया तथा उक्तानुसार ही PHE विभाग द्वारा प्रकरण तैयार कर तकनीकी -स्वीकृति कर ग्राम पंचायत अंतरित राशि अनुसार जारी की गई । जिससे ग्राम पंचायत ने कार्य कराए गए, तथा संबंधित विभाग से मुल्याकन के पश्चात् उपयोगिता प्रमाण पत्र NHAI को भी उपलब्ध कराया गया है। गाम पंचायत सचिव द्वारा अवगत कराया कि सर्वक्रयम सुसनेर रोड से टंकी तक प्रथम टीएस अनुसार कार्य कराए गए तथा द्वितीय चरण में टंकी से जीरापुर रोड की ओर द्वितीय जारी टीएस के अनुसार ही कार्य किए गए। जिनका मुल्याकन PHE उपयंत्री, सहायक यंत्री द्वारा किया गए। त्पश्चात उक्त समस्त कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत द्वारा NHAI को भी उपलब्ध कराए गए। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि में नल जल योजना वर्तमान में चालू है, प्रतिदिन पंचायत से नियमित जल प्रदाय हो रहा है। साथ ही ग्रामीणो को कोई आपति नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!