Advertisement

सोनभद्र -एस.बी. आई. फाउंडेशन के सहयोग से प्रयत्न संस्था द्वारा नगवा ब्लॉक के दरेब गांव में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एस.बी. आई. फाउंडेशन के सहयोग से प्रयत्न संस्था द्वारा नगवा ब्लॉक के दरेब गांव में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

एस. बी. आई. संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत सोनभद्र जिले के नगवा ब्लॉक के दरेब गांव में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता गतिविधि का आयोजन ग्राम प्रधान श्री देवानंद खरवार जी की अध्यक्षता में किया गया

इस जागरूकता गतिविधि में 130 लोगो की भागीदारी रही जिसमें 33 पुरुष तथा 97 महिलाओ की भागीदारी रही

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री सुन्दर सिंह ने बताया कि इस गतिविधि का उद्देश्य कैंसर बीमारी के लक्षण, कारण एवं बचाव के उपाय एवं खतरों के बारे में आम लोगों को जागरूक करना है

मेडिकल ऑफिसर डॉ यश शर्मा ने कैंसर के लक्षण के बारे में बताया कि कैंसर एक ख़तरनाक बीमारी है दुनिया में करीब 76 लाख लोग कैंसर के कारण दम तोड़ देते है कैंसर कई प्रकार का होता है जैसे मुँह का कैंसर, पेट का कैंसर, फैफड़ो का कैंसर, ग्रीवा का कैंसर, महिलाओ के स्तन कैंसर आदि

कैंसर होने के कारणों में तम्बाकू एवं शराब का अधिक सेवन करना, अस्वस्थ जीवन शैली, खानपान एवं मोटापा, ज्यादा धूप एवं रेडीएशन के संपर्क में आना, कम उम्र में शादी करना, कई लोगो से यौन सम्बन्ध होना, पारिवारिक इतिहास, माहवारी के दौरान विशेष साफ सफाई का ध्यान ना रखना,महिलाओ के द्वारा निजी स्वास्थ्य से जुडी परेशानियों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं डॉक्टर के साझा करने में शर्म एवं झिझक करना आदि इसके कारण हो सकते है

आगे बचाव के बारे में स्टॉफ स्टॉफ नर्स सुनैना एवं फार्मासिस्ट सुधाकर प्रजापति ने सयुक्त रूप बताते हुए कहा कि गुटखा -तम्बाकू एवं अधिक शराब सेवन से बचे, स्वस्थ दिनचर्या एवं ताजे फल और संतुलित आहार एवं रोजाना शारीरिक व्यायाम,एच पी वी एवं हेपेटाइटस बी के टीके लगवाए तथा सुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाये अनावश्यक एक्सरे आदि न करवाए, माहवारी के विशेष साफ सफाई एवं सनेटेरी पैड का उपयोग करे एवं अपने वजन को ज्यादा नहीं बढ़ने दें आदि इस तरह से कैंसर खतरे को टाला जा सकता है

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्री सुन्दर सिंह ने संस्था एवं परियोजना के बारे में बताते हुए कहा कि प्रयत्न संस्था नगवा ब्लॉक के 20 चयनित गाँवो में SBI संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत स्वास्थ्य पर कार्य कर रही है

ग्राम प्रधान श्री देवानंद खरवार जी कहा कि एस बी आई फाउंडेशन के सहयोग प्रयत्न संस्था एम्बुलेंस चलने से लोगों मुफ्त दवाई, परामर्श एवं बीमारियों से बचाव की जानकारियां देकर जागरूक किया जा रहा है यह सराहनीय कार्य है

टीम में परियोजना अधिकारी श्री सुन्दर सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ यश शर्मा,फार्मासिस्ट सुधाकर प्रजापति, स्टॉफ नर्स श्रीमती सुनैना, पायलट धर्मेन्द्र कुमार एवं आशा कार्यकर्त्ता मीरा देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!