Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प — सौसर में VB-G RAM G जनजागरण अभियान, जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ का मुख्य

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प — सौसर में VB-G RAM G जनजागरण अभियान, जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ का मुख्य संबोधन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश


पांढुरना – भाजपा कार्यालय, सौसर में विकसित भारत और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) — विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत सौसर नगर मंडल, रामाकोना मंडल, पीपला नारायणवार मंडल एवं लोधीखेडा मंडल का संयुक्त मंडल स्तरीय सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य संबोधन भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री संदीप मोहोड़ जी द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और ग्रामीण विकास की दिशा में भाजपा की स्पष्ट सोच को मजबूती से रखा।


अपने ओजस्वी संबोधन में श्री संदीप मोहोड़ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का “विकसित भारत” का संकल्प अब केवल नारा नहीं, बल्कि जमीन पर उतरता हुआ मिशन बन चुका है। VB-G RAM G योजना के माध्यम से ग्रामीण श्रमिकों और किसानों को गारंटीकृत रोजगार, समय पर साप्ताहिक मजदूरी, सम्मानजनक आजीविका और आर्थिक आत्मनिर्भरता दी जा रही है, जो कांग्रेस काल की खोखली घोषणाओं से पूरी तरह अलग और परिणाम देने वाली नीति है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें वादों की नहीं, गारंटी की सरकारें हैं, जहां गरीब, किसान, श्रमिक और गांव अंतिम पंक्ति में नहीं बल्कि विकास के केंद्र में हैं। यह योजना गांवों से पलायन रोकने, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का सशक्त माध्यम है।
जिलाध्यक्ष मोहोड़ जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विकसित भारत–जी राम जी जनजागरण अभियान को जन-आंदोलन बनाएं और हर बूथ, हर गांव, हर परिवार तक योजना की जानकारी पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करेगा।


कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य करते हुए ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल रही हैं। VB-G RAM G जैसी योजनाएं इसका सशक्त प्रमाण हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
वरिष्ठ नेता श्री मोरेश्वर मर्सकोले जी, श्री राजेन्द्र भक्ते जी, जनपद पंचायत सौसर अध्यक्ष श्री संजय भुते जी, जिला महामंत्री श्री देवेन्द्र गायकवाड़ जी, जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक कामडे जी, जिला मंत्री श्री अशोक मानापुरे जी, सौसर नगर मंडल अध्यक्ष श्री दर्शन झाड़े जी, रामाकोना मंडल अध्यक्ष श्री नामदेव पाल जी, पीपला नारायणवार मंडल अध्यक्ष श्री सदानंद डोंगरे जी, लोधीखेडा मंडल अध्यक्ष श्री प्रभाकर बोबडे जी, श्री बाबाभाऊ बोबडे जी, श्री कृष्णकुमार डोबले जी, श्री आनंद ठाकरे जी, श्री रवि फरकासे जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के संकल्प, भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ किया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!