पिपला नारायण वार में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में एवं विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबड़े के कुशल मार्गदर्शन में, परामर्शदाता सुनील डोंगरे के नेतृत्व में नगर पिपला नारायण वार के प्राथमिक शाला में सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को स्वच्छता, नशा मुक्ति, वृक्षारोपण, पोषक आहार आदि विषयों पर भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर परामर्शदाता सुनील डोंगरे के साथ संदीपनी विद्यालय के शिक्षक संजय जी सालबर्डे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बी.एस.डब्लू./एम.एस.डब्लू. के छात्र भुवन गजभिये, राहुल नागपुरे, अमित सतपुते, शुभांगी बोडे, शुभांगी नाइक, सरिता चेडगे सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना रहा।


















Leave a Reply