शा.सांदीपनी मॉडल उ. मा.विद्यालय खनियांधाना में एबीवीपी ने विद्यालय के छात्रों की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन,

विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने की खेल मैदान की तत्काल घोषणा
सांदीपनी विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एवं विद्यालय के समस्त छात्रों ने महाविद्यालय अध्यक्ष प्रहलाद सिंह लोधी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से विद्यालय परिसर में खेल मैदान की मांग रखी गई।
ज्ञापन प्राप्त होते ही विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए विद्यार्थियों की मांग को जायज ठहराया और मौके पर ही विद्यालय में खेल मैदान निर्माण की घोषणा कर दी। विधायक की इस घोषणा से विद्यालय के विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।विद्यालय के बार्षिक उत्सव में शामिल होकर माननीय विधायक श्री पीतम सिंह लोधी जी ने छात्रों को टॉपर आने पर गोल्ड मैडल एवं विद्यालय को 25 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। विद्यालय प्रवंधन एवं समस्त शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए विधायक जी ने कहा कि यह सांदीपनी विद्यालय भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रतिमान रचेगा और खनियांधाना का नाम रोशन करेगा। छात्रों को कार्यक्रम में विधायक जी ने उज्जवल भविष्य के लीेए शुभकामनायें प्रदान की। इस कार्यक्रम में माननीय विधायक महोदय के साथ श्री जीतेन्द्र पुरोहित विधायक प्रतिनिधि शिक्षा श्री विवेक यादव मंडल अध्यक्ष, श्री भानु जैन, श्री सरदार सिंह परिहारaa, श्री सत्यप्रकाश भरदेलिया, श्री इंदल सिंह लोधी, श्री सुशील खेस विकास खंड शिक्षा अधिकारी, श्री हरिभान सिंह लोधी, श्री राकेश झा श्री टेकचंद जैन प्राचार्य संदीपनी स्कूल आदि उपस्थित रहे
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य टेकचंद जी जैन सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल मैदान के निर्माण से विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष श्री प्रहलाद लोधी ने विद्यालय की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की भुरी -भूरी प्रशंसा की और खेल मैदान की स्वीकृति पर माननीय का आभार व्यक्त किया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

















Leave a Reply