सरोज राजपूत के नेतृत्व में सभी मंडलों पर लाइव देखा गया केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुतीकरण, 2047 के सशक्त भारत की नींव के लिए वित्त मंत्री को धन्यवाद,सभी वर्गों को मिली विकास की सौगातें।
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

टीकमगढ़। केंद्रीय बजट 2026 -27 प्रस्तुतीकरण भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में सभी मंडलों पर लाइव देखा व सुना गया । भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि ससंद सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2026- 27 प्रस्तुत किया गया जिसका लाइव प्रसारण सभी 16 मंडलों पर कार्यकर्ताओं द्वारा देखा व सुना गया, वहीं नगर भाजपा कार्यालय पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व विधायक राकेश गिरी , वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी व सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बजट का लाईव प्रसारण देखा व सुना।कार्यकर्ताओं ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर केंद्रीय बजट का स्वागत किया एवं इसे मध्य वर्ग – गरीब वर्ग के लिए विकास की सौगातें लेकर आया है और इससे कोई भी वर्ग अछूता नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि ससंद सत्र में केंद्रीय बजट 2026- 27 सभी वर्गों के लिए सौगातें लेकर आया है जो उन्हें सीधे तौर पर विकास की मुख्य धारा से जोड़ेगा, हेल्थ सेक्टर में भारत बायोफार्मा हब बनेगा जिसके लिए सरकार 10 हजार करोड़ इनवेस्ट करेंगी, दवाइयां सस्ती होंगी, रिसर्च एवं इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में 500 कॉलेज में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीस को समर्थन मिलेगा व एबीजीसी लेब्स बनेंगे। आज बजट की सैकड़ों योजनाओं से भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा , 2047 के सशक्त भारत की नींव के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद।

सभी मंडलों पर कार्यकर्ताओं ने बजट को सुना व देखा गया है। नगर भाजपा कार्यालय में आशुतोष भट्ट, मनोज देवलिया, प्रफुल्ल द्विवेदी, अंकित तोमर, मुन्ना लाल साहू, विकास यादव, रविंद्र श्रीवास्तव, जनमेजय तिवारी, बलवीर जोशी, प्रजातंत्र गंगेले, नरेश तिवारी,हर्षेश सोनी, अंशुल व्यास, पिंटू मिश्रा, अनीश खान, सुशीला राजपूत, संध्या सोनी,शोभरन कुशवाहा, आदित्य योगी,शुभम व्यास, मनीष श्रीवास्तव, शक्ति दोंदरिया, शिवचरण उटमालिया, रोहित वैसाखिया, पंकज प्रजापति, गिन्नी यादव,आकाश विश्वकर्मा,सूरज कड़ा, आकाश अवस्थी, संस्कार रजक,हनी जैन, ईशान जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















Leave a Reply