Advertisement

सोनभद्र -गोंगपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर संत शिरोमणि रविदास को किया याद

गोंगपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर संत शिरोमणि रविदास को किया याद

– धरना-प्रदर्शन के माध्यम से गोंगपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का होगा निदान: एडवोकेट संतोष कुमार गौतम

– विजयगढ़ दुर्ग पर आयोजित मेला, सामुहिक विवाह के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बनी रणनीति

– तेलगुड़वा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर हुआ आयोजन

फोटो: गोंगपा के उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार गौतम संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए एवं बैठक को संबोधित करते हुए।

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) द्वारा रविवार को तेलगुड़वा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि गोंगपा उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार गौतम ने सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया, उसके बाद बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यकर्ताओं ने रविदास जी को याद करते हुए उनके मार्ग का अनुशरण करने का संकल्प दुहराया।

मुख्य अतिथि गोंगपा के उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट संतोष कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार में शामिल होने के लिए एकजुटता जरूरी है।

एससी/एसटी के लोगों के ऊपर आए दिन हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से ही अब गोंगपा कार्यकर्ताओं की समस्या का निदान होगा।

अध्यक्षता कर रहे गोंगपा के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयगढ़ दुर्ग पर तीन दिवसीय विराट आदिवासी मेले का आयोजन 25 से 27 फरवरी 2026 तक किया गया है। इसमें आदिवासी कन्याओं का सामुहिक विवाह भी होगा। जिसकी तैयारी में अभी से कार्यकर्ता जुट जाएं, ताकि कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हो सके। उन्होंने पंचायत चुनाव के मद्देनजर भी कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है। इसी प्रकार अन्य वक्तताओं ने भी विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया है। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संगठन सचिव हीरालाल मरपच्ची ने किया।

इस मौके पर चन्द्रशेखर साहनी, ज्ञानी सिंह पोया, अयोध्या प्रसाद टेकाम, हीरालाल मरकाम, चंद्रदेव चेरो, अर्जुन चेरो, शरद कमरो, रामचंद्र टेकाम आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!