Advertisement

सोनभद्र -*नाले में डूबने से एक युवक की मौत,घर में पसरा मातम*

*नाले में डूबने से एक युवक की मौत,घर में पसरा मातम*

 

*सुबह बूढ़ी बाढ़ खेत की ओर गए थे पैर फिसलने से नाले में गिर गए *

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रईया निवासी सतीश पुत्र स्व0 छठू उम्र लगभग 35 वर्ष सुबह बूढ़ी बाढ़ के पास स्थित अपने ही खेत की ओर टहल रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नाले में जा गिरे काफी समय बाद कुछ आस पास के किसानों ने देखा तो शोर मचाने लगे जिससे ग्रामीण इकट्ठा हो गए और शव को बाहर निकाला ग्राम प्रधान विजय कुमार पटेल ने एम्बुलेंस बुलाकर तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवां वैनी लाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया ग्राम प्रधान के द्वारा मृतक कि सुचना रायपुर पुलिस को सुचना देकर बुलाया पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया गया ।

सतीश अपने पीछे दो बच्चे जो दोनो ही पुत्र है पहले की उम्र 3 वर्ष और दूसरा डेढ़ वर्ष छोड़ गए। सतीश के असामयिक निधन से गांव में मातम छा गया है बूढ़ी मां पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!