*ड्रा0 भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा पुनः हुई स्थापित, समाजसेवी राधे कृष्णा ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन*
*अराजक तत्वों ने तोड़ दी थी अंबेडकर मूर्ति, शासन प्रशासन के सहयोग से लगाई गई दूसरी प्रतिमा*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकरवार में पिछले दिनों अराजक तत्वों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पुनः दूसरी प्रतिमा लगवा दी गई है जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
प्रतिमा खंडित करने के मामले पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीरता से इसकी जांच पड़ताल में जुट गया है जल्द ही मामले का सफल अनावरण होने की संभावना है। कुछ लोगों का मानना है रायपुर पुलिस से मुर्ति तोड़ ने वाले इतने दुर कैसे
कानून का हाथ तो बहुत लम्बा होता है उसके बाद भी मुजरिम पकड़ में नहीं आते देखना यह होगा कि जिस तरह से कुछ दिन पहले कम्हरिया में भी बाबा भीमराव अंबेडकर जी कि मुर्ति तोड़ी गई थी मुर्ति लगने के बाद आज तक रायपुर पुलिस मुर्ति तोड़ने वाले को नहीं पकड़ पाई।
आज सुबह समाजसेवी राधे कृष्णा जायसवाल और ग्रामीणों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बाबा साहब के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर कर बाबा साहब के बताए गए मार्ग पर चलने की अपील भी की तथा वहां पर उपस्थित जनसमूह को मिष्ठान वितरण किया गया।
पंचायत निधि से चबूतरे और भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है पूरी तरह से प्रतिमा को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से छोटा सा भवन निर्माण कर दरवाजा लगाने का कार्य होना है जिससे की कोई भी अराजक तत्व भविष्य में बाबा साहब की प्रतिमा को क्षति न पहुंचाने पाएं।इस अवसर पर राधे कृष्णा जायसवाल, बलिराम सिंह, बब्बन सिंह, नंदलाल सिंह, बलवंत , शांता, छैबर, मुन्नी,अरुण कुमार पासवान , राम अवध,विक्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।















Leave a Reply