शाहजहांपुर में कॉलोनियों का होगा सर्वे, विकास प्राधिकरण पिछले 10 साल में बनी कॉलोनियों की कराएगा जांच
मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा सत्यार्थ न्यूज़ शाहजहांपुर

शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) ने शहर में #नियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए #सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में, प्राधिकरण ने लगभग 50 हजार वर्गमीटर भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग की बाउंड्री और गेट पर बुलडोजर चलाया। अब एसडीए ने पिछले दस वर्षों के दौरान विकसित हुई कॉलोनियों और उनके कालोनाइजरों का #सत्यापन करने की योजना बनाई है।
#प्राधिकरण के सचिव अजय त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान #प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके पहले चरण में पिछले एक दशक में विकसित हुई कॉलोनियों को शामिल किया गया है। प्राधिकरण के जूनियर इंजीनियर (जेई) इन कॉलोनियों का मौके पर जाकर सर्वे करेंगे। जांच का मुख्य उद्देश्य यह #सुनिश्चित करना होगा कि कॉलोनाइजरों द्वारा विकास #प्राधिकरण से पास कराए गए नक्शे के अनुसार ही #निर्माण हुआ है या नहीं।
अक्सर ऐसी #शिकायतें मिलती हैं कि नक्शा पास होने के बाद नियमों का #उल्लंघन किया जाता है। सर्वे के दौरान, यह विशेष रूप से जांचा जाएगा कि कॉलोनियों में जल संचयन (वॉटर हार्वेस्टिंग) की व्यवस्था की गई है या नहीं। इसके अतिरिक्त, नक्शे में दर्शाए गए पार्क और सामुदायिक केंद्र जैसी सुविधाएं, जो शर्तों के साथ स्वीकृत की गई थीं, वे वास्तव में निवासियों को उपलब्ध कराई गई हैं या नहीं। टीम यह भी #सुनिश्चित करेगी कि कॉलोनाइजर द्वारा प्राधिकरण की अन्य सभी शर्तों का पालन किया जा रहा है।
सचिव अजय त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का #प्राथमिक उद्देश्य तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार लाना है। सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, जिन कॉलोनियों में कमियां पाई जाएंगी, उनके #कालोनाइजरों को पहले सूचित किया जाएगा। उन्हें अपनी #कमियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुधारने का अवसर और #निर्देश दिए जाएंगे।
#हालांकि, चेतावनी के बाद भी यदि भविष्य में दोबारा #निरीक्षण के दौरान वही खामियां पाई गईं, तो संबंधित के खिलाफ विकास प्राधिकरण के नियमों के तहत संगत और कठोर #कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।














Leave a Reply