Advertisement

सोनभद्र – *24 घंटे के भीतर खुलासा, थाना जुगैल पुलिस ने चोरी के शत-प्रतिशत माल सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*

 

 

*24 घंटे के भीतर खुलासा, थाना जुगैल पुलिस ने चोरी के शत-प्रतिशत माल सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनील कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री अमित कुमार* के कुशल निर्देशन में व *प्रभारी निरीक्षक जुगैल* के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।

 

थाना जुगैल पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 12/2026, धारा 305(क), 331(4) बीएनएस* से सम्बन्धित चोरी के प्रकरण में दिनांक 28.01.2026 को समय 14.08 बजे प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए संबंधित *अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर* आज दिनांक 29.01.2026 को समय 10.49 बजे, अभियुक्त राजन कुमार उर्फ जोगेन्द्र कुमार पुत्र बुद्धिमान, निवासी ग्राम सेमिया, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष को ग्राम जुगैल के जलकढवा रोड स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण सामान बरामद किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

 

*अभियुक्त का नाम व पता –*

राजन कुमार उर्फ जोगेन्द्र कुमार पुत्र बुद्धिमान

निवासी – ग्राम सेमिया, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र

उम्र – 25 वर्ष

 

*बरामदगी का विवरण –*

1. चोरी किये गये स्टील एवं अन्य धातु के बर्तन व कुकर

2. चोरी किये गये कपड़े

3. चोरी किये गये पीली एवं सफेद धातु के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/-)

*वादी मुकदमा का चोरी गया लगभग शत-प्रतिशत सामान बरामद किया गया है।*

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*

1. उ0नि0 उमाशंकर गिरी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।

2. का0 दीपक कुमार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।

3. का0 मुकेश कुमार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!