Advertisement

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की उपस्थिति में स्वर्णकार समाज के द्वारा मालवी उद्यान स्टेशन विदिशा में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा की उपस्थिति में स्वर्णकार समाज के द्वारा मालवी उद्यान स्टेशन विदिशा में गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया


प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वर्णकार समाज के लोग रेलवे स्टेशन मालवी उद्यान पर एकत्रित हुए और उन्होंने झंडा वंदन करते हुए गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति जिला विदिशा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, श्री क्षत्रिय नव युवक स्वर्णकार समाज विदिशा अध्यक्ष डॉक्टर मनोज सोनी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी सहित उपस्थित लोगों ने झंडा फहराते हुए राष्ट्रीय गान संपन्न किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने लोगों को गणतंत्र दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनको अपने कर्तव्य के प्रति प्रेरित किया। अपने आवाहन किया कि हमें अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्य के प्रति भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। श्री क्षत्रिय नवयुवक स्वर्णकार समाज अध्यक्ष ने लोगों को 26 जनवरी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए, उपयोगी विचार व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं जनता जनार्दन को प्रदान की। कल्याण समिति जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने गणतंत्र दिवस के शाब्दिक एवं भावार्थ स्पष्ट करते हुए लोगों को राष्ट्र भावना से जोड़ा। आपने बताया कि जनता के प्रतिनिधियों के द्वारा चुने गए जनता का के लिए बनाए गए नियम जनता द्वारा ही एवं जनता के लिए बनाए गए इन नियमों का 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसीलिए आज के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं । सफल शिक्षा सेवा समिति संचालक ने गणतंत्र दिवस पर लोगों से आवाहन किया कि वह अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी का ध्यान रखें। आपका परिवार ही आपका भविष्य है। अन्य वक्ताओं ने भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर अपनी-अपनी शुभकामनाएं देते हुए अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया।

कार्यक्रम में लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, डॉ मनोज सोनी, लायन अरुण कुमार सोनी, मनोज कौशल, सचिन सोनी, डॉ रवि मिरेकल क्लिनिक, इंजीनियर अमित एवं व्यापारी अंकित के साथ ही समाज जैन लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं शहर के नागरिक गण सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के सूत्रधार एवं संचालन कर रहे सफल शिक्षा सेवा समिति संचालक मनोज कौशल ने आभार व्यक्त एवं मिष्ठान वितरण किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!