Advertisement

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण विवाद: जनपद पंचायत मरवाही के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप, अधिकारी ने रखा अपना पक्ष…

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण विवाद: जनपद पंचायत मरवाही के जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप, अधिकारी ने रखा अपना पक्ष…

सूरज यादव, गौरेला पेंड्रा मरवाही। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जनपद पंचायत मरवाही में एक विवाद खड़ा हो गया। जनपद उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप-संभाग मरवाही के SDO के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया था, जिससे उनकी अनदेखी हुई है। मरवाही में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जनपद उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप-संभाग मरवाही कार्यालय में स-सम्‍मान पूर्वक ध्वजारोहण किया जाता था, लेकिन इस वर्ष उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था।

अरविंद जायसवाल ने कहा, “हम सभी जनप्रतिनिधि गण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप-संभाग मरवाही विभाग के अधिकारियों के मनमानी रवैया से बहुत ज्यादा आहत हुए हैं। जो विभाग के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के प्रति ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है।” उन्होंने चेतावनी दी हैं कि आने वाले समय में अगर ऐसा कार्य विभाग के द्वारा किया जाता है, तो जनप्रतिनिधियों के द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, इस मामले पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप-संभाग मरवाही SDO एस.डी. मोहले ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, “26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया गया था, लेकिन जनप्रतिनिधियों की समय से उपस्थिति कार्यालय प्रांगण में नहीं हुई थी, जिसके कारण हमारे उच्च अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही सीईओ विनय कुमार के द्वारा तिरंगा का सम्मान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!