Advertisement

सोनभद्र – *थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

 

 

*थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। दिनांक 27.01.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 71/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण—*

1. रोहित कुमार पुत्र रमेश कुमार यादव, निवासी ग्राम बोझ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 20 वर्ष।

2. संजय यादव पुत्र रामकृत यादव, निवासी ग्राम बोझ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 19 वर्ष।

3. सत्यम पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बोझ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 20 वर्ष।

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*

1. उ0नि0 रविकान्त मिश्रा, चौकी प्रभारी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

2. हे0का0 उदयभान यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 भरत यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

4. आ0 अखिलेश कुमार वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

5. का0 जगतपति मिश्र, पीआरवी 3089, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

6. का0 आदेश मिश्र, पीआरवी 3089 (चालक), थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!