Advertisement

सोनभद्र -77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चहुओर लहर लहर लहराया तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चहुओर लहर लहर लहराया तिरंगा

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

सोनभद्र। जिले भर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को चहुओर लहर लहर लहराया तिरंगा झंडा। जनपद न्यायालय भवन पर जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह ने ध्वज फहराया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, पुलिस कर्मी, मुंशी आदि मौजूद रहे। सोनभद्र बार एसोसिएशन भवन पर अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भवन पर अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने ध्वज फहराया। इस मौके पर वाराणसी के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी समेत न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी, पुलिस कर्मी मुंशी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार से परिवार न्यायालय भवन, एमएसीटी भवन, तहसील भवन, सबरजिस्ट्रार कार्यालय भवन पर भी ध्वज फहराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया।

उधर मारकुंडी पहाड़ी स्थित वीर लोरिक पत्थर स्मारिक स्थल पर सोनांचल संघर्षवाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनलाल यादव एडवोकेट ने ध्वज फहराया। शहीद स्थल करारी पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संरक्षक रामयश त्रिपाठी ने ध्वज फहराया और अमर शहीद सुभाषचंद्र बोस, चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश को नमन किया। इस अवसर पर प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट, ठाकुर कुशवाहा, पुरुषोत्तम, प्रधान आद्या, शिखा, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, शिव मोचन, ऋषभ, बृज किशोर देव पांडेय, मृत्युंजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!