*77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन चुर्क में भव्य रैतिक परेड, उत्कृष्ट सेवाओं हेतु 75 पुलिसकर्मी सम्मानित-*
*गणतंत्र दिवस–2026 : पुलिस लाइन चुर्क में अनुशासन, शौर्य और सेवा का भव्य प्रदर्शन-*
*77वें गणतंत्र दिवस पर सोनभद्र पुलिस की गरिमामयी परेड, जनसेवा में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज दिनांक 26.01.2026 को *77वें गणतंत्र दिवस* के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि माननीय समाज कल्याण राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री संजीव कुमार गोंड* द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
तत्पश्चात माननीय मुख्य अतिथि द्वारा *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा एवं परेड कमाण्डर उपाधीक्षक श्री अमित कुमार* के साथ वाहन पर सवार होकर रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसामान्य को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं तथा जनपदीय पुलिस द्वारा *कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, मानवीय सरोकारों एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों* की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। साथ ही नागरिकों से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र* द्वारा परेड ग्राउंड में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं आमजनमानस को *संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ* दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान *स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ* भी दी गईं।
इसी क्रम में *उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य* करने वाले कुल *75 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों, पुलिस बैंड, विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं, तथा ग्राम प्रहरी एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ग्रामीणों* को प्रशस्ति पत्र/प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों में प्रमुख रूप से—
पुलिस उपाधीक्षक *श्री रणधीर मिश्रा,* निरीक्षक *श्री कमलेश पाल,* प्रभारी निरीक्षक *श्री सत्येन्द्र कुमार राय* (थाना पिपरी), प्रभारी निरीक्षक *श्री अविनाश कुमार सिंह* (थाना जुगैल), प्रभारी निरीक्षक *श्री अखिलेश कुमार मिश्रा* (थाना चोपन), उप निरीक्षक *श्री सुक्खू राम,* उप निरीक्षक *श्री सुरेन्द्र सिंह* (चौकी प्रभारी हिन्दुआरी), थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया *श्री जितेन्द्र कुमार*, उप निरीक्षक *श्री अवधेश सिंह,* उप निरीक्षक *श्री सदरूज्जमा सिद्दीकी,* सहित *24 मुख्य आरक्षी, 06 महिला आरक्षी, 33 आरक्षी एवं 03 होमगार्ड* सम्मिलित रहे, जिन्हें पुलिस कार्यों में उत्कृष्ट योगदान एवं समाजसेवी भावना के लिए माननीय मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
उक्त समारोह में माननीय जनपद न्यायाधीश *श्री रविन्द्र विक्रम सिंह,* जिलाधिकारी सोनभद्र *श्री बी0एन0 सिंह,* अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार,* समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, प्रतिसार निरीक्षक *मो0 नदीम* सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

















Leave a Reply