वरिष्ट पत्रकार विजय विनीत को जान से मारने की नियत से कार से कुचलने का प्रयास
इस दुस्साहस भरे घृणित कार्य से पत्रकार व पत्रकार संगठनों में रोष, जांचकर कार्यवाही की मांग
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र वरिष्ट पत्रकार विजय विनीत को आज सुबह न्यूज कवरेज करने के दौरान जान से मारने की नियत से एक कार द्वारा निशाना बनाते हुए कुचने का घृणित प्रयास किया लगातार रोड निर्माण सहित अन्य सरकारी कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर विजय विनीत द्वारा ग्राउंड रिपोर्टिंग की जा रही है कयास लगाए जा रहे हैं कि वही लोग है जिन्हे विजय विनीत के खबरों से समस्या हो रही है।
सोनभद्र जिले के वरिष्ट पत्रकार विजय विनीत अपने बेबाक निर्भीक लेखनी के लिए जाने जाते है अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में कई राष्ट्रीय पेपरों में काम कर चुके है अपनी ईमानदार और निर्भीक छवि के लिए विख्यात है ऐसे में उनके दुश्मन भी है जो आज उन्हें मारने का प्रयास किया।
विजय विनीत द्वारा लगातार सामाजिक कार्यों को किया जा रहा है और सामाजिक तौर पर भी दबे कुचलों पीड़ित शोषितों की बुलंद आवाज है विजय विनीत इस कारण भी लोगों में नाराजगी होना लाजमी है कई गंभीर मुद्दों को आम जनता के बीच लाकर उसका परदा फांस कर चुके है जब इस मामले को लेकर वरिष्ट पत्रकार विजय विनीत से सेल फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फ़ोन स्विच ऑफ बता रहा था।
प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो जो कार तियरा रोड के किनारे खड़े पत्रकार विजय विनीत को जानबूझकर कार से मारने का प्रयास किया गया, उसी जगह पर खड़े होकर इस घटना का जिक्र ही कर रहे हैं की दस मिनट बाद वही कर पुनः लौटकर दुबारा भी कुचलने का प्रयास किया इस घृणित कार्य से पत्रकार व पत्रकार संगठनों में रोष व्याप्त है मांग की जाती है की इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो नहीं तो संगठन व पत्रकार धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी स्थानीय शासन प्रशासन की होगी।

















Leave a Reply