गणतंत्र दिवस पर किसान निर्मल इंटर कॉलेज में आकर्षण का केंद्र बना बच्चों का कार्यक्रम
बच्चों ने देशभक्ति गीत व नाट्य कला का किया बेहतरीन प्रदर्शन
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र विकास खंड नगवां के बलियारी में स्थित किसान निर्मल इण्टर कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर भव्य सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कालेज की छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत व बेहतरीन नाट्य कला का प्रदर्शन कर वहां पर मौजूद छात्र छात्राओं और जनसमूह का भरपूर मनमोहा ।
बच्चों ने सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों के ऊपर सास बहू के मार्मिक चित्रण कर वाहवाही लूटी वही कुछ छात्रों ने अशिक्षित नेता और पढ़े लिखे व्यक्ति में अंतर को भी खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया, नशा व्यक्ति के घर गृहस्थी और बच्चों का भविष्य कैसे ले डूबता है इसका बहुत सुन्दर प्रस्तुति की गई।
नन्ही बच्ची अलिसाकांत पटेल ने देश की स्वतंत्रता तथा देश के प्रति आम जनता की क्या भावना होनी चाहिए उसको अपने शानदार वक्तव्य से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर खूब वाह वाही लूटी जिसको कार्यक्रम में उपस्थित सदर विधायक भूपेश चौबे और नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने पुष्पहार से सम्मानित कर नन्ही बच्ची का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन बहुत ही शानदार वक्ता व अध्यापक अरुण कुमार यादव ने किया हर आने वाले अतिथियों का स्वागत अपने सुंदर वचनों से कर उनका आभार व्यक्त कर रहे थे।
किसान निर्मल इण्टर कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार यादव द्वारा हर आने वाले अतिथियों का स्वागत विनम्रता पूर्वक करते हुए अभिवादन कर रहे थे।
कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे और ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित किया ध्वजारोहण किसान नेता विमलेश सिंह ने किया इस अवसर पर,ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, वीरेंद्र दुबे,चंद्रिका यादव, सुनील जायसवाल , मनोज जायसवाल, राजेश चौरसिया, रमेश कुमार गौंड, लालता यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।














Leave a Reply