Advertisement

निः शुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदाय के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन

निः शुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदाय के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आज भारत सरकार की केन्द्रीय एडिप (ADIP) योजना, राष्ट्रीय वयोश्री योजना, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO), जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदाय करने के लिए एक परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
यह आयोजन कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शिविर में श्री निलेश उईके विधायक विधान सभा क्षेत्र पांढुर्णा, श्रीमती लता तुमडाम अध्यक्ष जनपद पंचायत पांढुर्णा, श्री संदीप घाटोडे अध्यक्ष नगर पालिका पांढुर्णा, श्रीमती अलका एक्का अनुविभागीय अधिकारी, तथा सीईओ जनपद श्रीमती बंदू सूर्यवंशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


शिविर के दौरान भारत सरकार की केन्द्रीय एडिप योजना अंतर्गत 38 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। वहीं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 39 वृद्धजनों का उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया। इसके अतिरिक्त वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत 17 दिव्यांगजनों का उपकरणों के लिए चिन्हांकन किया गया।
इस प्रकार कुल 94 दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों का 296 सहायक उपकरणों एवं कृत्रिम अंगों के लिए चिन्हांकन किया गया। साथ ही जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा 47 दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
यह शिविर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!