महिलाओं के सम्मान में भाजपाईयों ने जलाया कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला।
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

टीकमगढ़। आज स्थानीय भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं के लिए अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के विरोध में एवं महिलाओं के सम्मान में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा , भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के यह विकृत मानसिकता वाले नेता महिलाओं के लिए ऐसी सोच रखते हैं व टिप्पणी देते हैं, यही कांग्रेस का असली चरित्र है। बड़ी संख्या में महिलाएं, महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, पूनम अग्रवाल, मीरा खरे, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















Leave a Reply