Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त की राशि की अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त की राशि की अंतरित

पांढुर्णा जिले की 73,560 लाड़ली बहनों को मिला 11 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये का लाभ

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के माखननगर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त (जनवरी 2026) की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लाड़ली बहनों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में पांढुर्णा जिले की कुल 73,560 लाड़ली बहना हितग्राहियों को 11 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की गई।
इंदिरा मंगल भवन में हुआ सीधा प्रसारण


राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पांढुर्णा नगर पालिका के इंदिरा मंगल भवन में लाभान्वित हितग्राहियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घटोड, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती मोनिका बिसेन सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में भी वेबकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे अधिक से अधिक हितग्राही महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!