2 एकड़ फूलों की खेती से 6 लाख रुपए कमा रहे किसान, कृषि अधिकारियों ने की नवाचार की समीक्षा
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – वृंदावन ग्राम पंधरा खेड़ी के किसान श्री सतीश घागरे की खेत में आज कृषि विभाग के अधिकारियों ने नवाचार और फुलों की खेती का जायजा लिया। किसान श्री घागरे 2 एकड़ भूमि में फूलों की खेती कर उत्कृष्ट आय अर्जित कर रहे हैं।
किसान ने 1 एकड़ में गेंदा और 1 एकड़ में डैज़ी की खेती कर लाखों रुपए कमा रहे हैं। उनकी मेहनत और आधुनिक कृषि पद्धति ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह एवं उपसंचालक पशुपालन श्री एच. जी. एस. पक्षवार खेत का निरीक्षण किया और नवाचार की समीक्षा की। साथ ही सहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर, श्री लिपट चौरासिया, एईओ पंकज पराड़कर, निरंजन पवार, सागर डेहरीया एवं किसान शांताराम पराड़कर और विनोद पराड़कर भी उपस्थित रहे।
किसान की यह पहल छोटे किसानों के लिए प्रेरणास्रोत साबित हो रही है और उच्च आय अर्जित करने के लिए फूलों की खेती को बढ़ावा देने का उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।



















Leave a Reply