Advertisement

गायत्री प्रज्ञा पीठ स्वर्णकार कॉलोनी विदिशा के ट्रस्ट मंडल का हुआ पुनर्गठन मुकेश श्रीवास्तव बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी

गायत्री प्रज्ञा पीठ स्वर्णकार कॉलोनी विदिशा के ट्रस्ट मंडल का हुआ पुनर्गठन मुकेश श्रीवास्तव बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी

विदिशा शहर के अंतर्गत स्वर्णकार कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ के ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन किया गया। जिसमें गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला समन्वयक मुकेश श्रीवास्तव को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इसके साथ ही डॉक्टर लोकेश्वरी नेमा को सहायक मुख्य प्रबंध ट्रस्टी,अंबिका कुमार गांधी को कोषाध्यक्ष एवं सुमन श्रीवास्तव, प्रकाश सोनकर ,शोभा पवार, सुषमा विश्वकर्मा को ट्रस्टी पद हेतु मनोनीत किया गया।

इस संबंध में गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी एवं अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान ट्रस्ट मंडल का निर्धारित 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया था। अतःभोपाल से पधारे हुए गायत्री परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की उपस्थिति में, ट्रस्ट मंडल के पुनर्गठन की प्रक्रिया गायत्री परिवार के केंद्र शांतिकुंज हरिद्वार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार संपन्न की गई। उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा सर्व प्रथम दीप प्रज्जवलित कर गायत्री माता एवं गुरुदेव की पूजा अर्चना की गई ।पुनर्गठन के पूर्व भोपाल उपजोन के प्रभारी रघुनाथ प्रसाद हजारी जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रज्ञा संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान है ।अतः इस संस्थान को सुचारू रूप से चलाने हेतु एक आदर्श ट्रस्ट मंडल का गठन किया जाना अनिवार्य है।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शक्तिपीठ प्रकोष्ठ प्रभारी राकेश गुप्ता जी द्वारा ट्रस्ट मंडल के महत्व, उद्देश्य एव उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से समझाते हुए शांतिकुंज द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत सर्वसम्मति से नवीन ट्रस्ट मंडल एवं कार्यकारिणी का गठन किया। इसके साथ ही देवालय प्रबंधन समिति, विधि एवं वित्त प्रबंधन समिति ,आंदोलन प्रबंधन समिति ,एवं संगठन प्रबंध समिति का गठन भी किया। कार्यक्रम के समापन पर शांतिकुंज प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित मध्य जोन के प्रांतीय प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रमेश अभिलाषी जी द्वारा ट्रस्ट मंडल ,कार्यकारिणी एवं सभी चारों समितियां के सदस्यों का एक जुट होकर मिशन के कार्यों को गति देने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आवाहन किया I कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख दृष्टि राजा राम पवार द्वारा की गई एवं आभार व्यक्त मनोनीत मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मुकेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ता भाई बहन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!