Advertisement

कृषि वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में कृषि रथ संचालन का शुभारंभ, पांढुर्णा में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने दिखाई हरी झंडी

कृषि वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में कृषि रथ संचालन का शुभारंभ, पांढुर्णा में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने दिखाई हरी झंडी

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में कृषि एवं सम्बंधित विषयों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, सहकारिता, मार्केटिंग आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क स्थापित कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज कृषि रथ संचालन का शुभारंभ भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। यह कृषि रथ प्रत्येक विकासखंड के ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्रदान करेगा।


इसी कड़ी में आज पांढुर्णा में भी कृषि रथ का आगमन हुआ। इस अवसर पर पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले, नगर मंडल अध्यक्ष श्री बंटी छमानी, श्रीमती माया राउत, श्री उत्तम झा, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पांढुर्णा में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामों में भ्रमण के लिए रवाना किया गया। यह कृषि रथ किसानों को नवीन कृषि तकनीक, योजनाओं एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!