अवैध कॉलोनी निर्माण एवं भूखंड विक्रय पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में ग्राम खैरी पंथावली में मोहगांव–सौसर रोड पर अवैध कॉलोनी का निर्माण एवं भूखंड विक्रय किए जाने के संबंध में प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध कॉलोनी के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए विज्ञापन बोर्ड एवं झंडे मौके से हटाए गए तथा उन्हें विधिवत पंचायत के सुपुर्द किया गया।
प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध कॉलोनियों के निर्माण एवं अनधिकृत रूप से भूखंडों के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना सक्षम अनुमति एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए किसी भी प्रकार का कॉलोनी विकास अथवा भूखंडों का विक्रय कानूनन अपराध है और इस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्यवाही पूर्ण की गई। ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया कि वे किसी भी प्रकार के भूखंड क्रय-विक्रय से पूर्व उसकी वैधानिक स्थिति की पूर्ण जांच करें तथा अधिकृत अनुमति एवं दस्तावेजों की पुष्टि अवश्य करें। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनी अथवा भूखंड विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


















Leave a Reply