Advertisement

पुलिस और पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में खनियांधाना-पिछोर के पत्रकार एकजुट, सौंपा ज्ञापन

पुलिस और पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में खनियांधाना-पिछोर के पत्रकार एकजुट, सौंपा ज्ञापन

एंकर – सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने और पत्रकारों की छवि धूमिल करने वाले जशरथ आजाद के खिलाफ पत्रकार जगत में भारी आक्रोश है। इस मामले में आज श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक पिछोर और पत्रकार संघ खनियांधाना के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोला।

पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने पिछोर एसडीएम ममता शाक्य और एसडीओपी प्रशांत शर्मा को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, खनियांधाना थाना प्रभारी को भी शिकायती आवेदन देकर तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
बता दें कि आरोपी जशरथ आजाद ने 33 मिनट 4 सेकंड का वीडियो वायरल कर पुलिस और पत्रकारों के खिलाफ “बिकाऊ” जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान दोनों ब्लॉकों के समस्त पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!