राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 :—पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रेफिक पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में आमजन एवं युवाओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान आमजन एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस द्वारा दिनांक 07/01/2026 (बुधवार) को भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र, टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यातायात थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश कुमार पटैल द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रेज़ेण्टेशन के माध्यम से यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को—
▪️ यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा निर्देश
▪️ गोल्डन ऑवर का महत्व
▪️ राहवीर योजना
▪️ हिट-एण्ड-रन मोटर दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना-2022
▪️ पैदल चलने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ
▪️ सड़क दुर्घटना की स्थिति में किए जाने एवं न किए जाने वाले कार्य (Dos & Don’ts)
▪️ CPR (Cardiopulmonary Resuscitation)
▪️ आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर – 108 एवं 112

के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को जागरूकता संबंधी पम्फलेट्स का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से 60 छात्र, 70 छात्राओं सहित कुल लगभग 130 विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों से अपेक्षा की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं समाज में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करें।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. के. जैन, शिक्षकगण श्री बी. एस. यादव, श्री पी. के. जैन, श्री अंशुल जैन, श्री प्रशांत पटैरिया, श्री विनोद राय, श्री स्वप्निल सेन, कु. स्नेहलता श्रीवास्तव, श्रीमती वर्षा जैन, श्रीमती रज़िया ख़ातून, श्री पुष्पेन्द्र तिवारी सहित थाना यातायात में पदस्थ प्रधान आरक्षक आशीष एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता संबंधी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।



















Leave a Reply