Advertisement

सोनभद्र -उत्तर प्रदेश के आखिरी विधानसभा दुद्धी के विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, आठ बार विधायक और दो बार राज्य मंत्री बने

उत्तर प्रदेश के आखिरी विधानसभा दुद्धी के विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, आठ बार विधायक और दो बार राज्य मंत्री बने

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी के आखिरी विधानसभा दुद्धी से विधायक विजय सिंह गोंड का लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि अवधनारायण यादव ने की। लंबे समय से बीमार चल रहे विजय सिंह गोंड की दोनों किडनियां खराब हो गई थीं, जिसके चलते उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

 

 

 

आदिवासी समाज की आवाज बुलंद करने वाले अग्रणी नेताओं में शुमार विजय सिंह गोंड के निधन से सोनभद्र सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर है। दुद्धी विधानसभा सीट को आदिवासी राजनीति का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां विजय सिंह गोंड को ‘पितामह’ की संज्ञा दी जाती रही है। उत्तर प्रदेश की 403वीं और अंतिम विधानसभा सीट दुद्धी जनजाति के लिए आरक्षित है, और इस सीट पर उनका लंबे समय तक वर्चस्व रहा।

 

 

 

 

विजय सिंह गोंड कुल आठ बार विधायक चुने गए। अलग-अलग दलों से सात बार लगातार जीत दर्ज करने वाले गोंड दो बार आरक्षण के कारण स्वयं चुनाव नहीं लड़ सके, लेकिन उन्हीं के समर्थन से प्रत्याशी विजयी हुए। वर्ष 2017 और 2022 के चुनावों में उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2024 के उपचुनाव में उन्होंने फिर से विधायक की कुर्सी हासिल की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!