उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार का जिला पांढुर्णा भ्रमण
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग, छिंदवाड़ा डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार द्वारा आज जिला पांढुर्णा का विभागीय भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जिले में संचालित पशुपालन एवं डेयरी विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
भ्रमण के प्रथम चरण में डॉ. पक्षवार ने पशु चिकित्सालय पांढुर्णा का निरीक्षण किया, जहाँ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं, क्षीरधारा ग्राम योजना अंतर्गत चयनित ग्रामों एवं प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कृत्रिम गर्भाधान, पशु उपचार, दवा वितरण, बधियाकरण, टीकाकरण एवं पशुपालन केसीसी से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात डॉ. पक्षवार द्वारा पशु चिकित्सालय सिराठा का निरीक्षण किया गया। यहाँ सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए तथा उपस्थिति पंजी एवं तरल नाइट्रोजन पंजी पूर्ण रूप से संधारित पाए गए। निरीक्षण में यह पाया गया कि कृत्रिम गर्भाधान एनएआईपी अंतर्गत 597 के लक्ष्य के विरुद्ध 414 उपलब्धि प्राप्त की गई है। वहीं ओपीडी रजिस्टर में कुल 694 वार्षिक एवं 30 मासिक प्रविष्टियाँ दर्ज थीं। वत्सोत्पादन पंजी में वार्षिक 114 तथा मासिक 10 प्रविष्टियाँ दर्ज होना पाया गया।
भ्रमण के दौरान उपसंचालक डॉ. पक्षवार ने विभागीय कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पशुपालन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, परिणामोन्मुखी एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष बल दिया।

















Leave a Reply