पांढुर्णा में सकल हिंदू समाज की ऐतिहासिक बैठक, हिंदू सम्मेलन की तैयारी का हुआ शुभारंभ
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आज दिनांक 07 जनवरी 2026, बुधवार को पांढुर्णा स्थित पवार भवन मंगल कार्यालय में सकल हिंदू समाज समिति के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सकल हिंदू समाज के वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 31 जनवरी 2026 तक पांढुर्णा खंड के विभिन्न मंडलों एवं नगर की समस्त बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित करने की रूपरेखा तय करना रहा।

बैठक के दौरान टोलीवार चर्चा कर सम्मेलन की विस्तृत योजना तैयार की गई। आगामी दिनों में हिंदू सम्मेलन किस प्रकार आयोजित किया जाएगा, इसकी संपूर्ण जानकारी मुख्य वक्ता आदरणीय लखनजी भाईसाहब द्वारा विस्तारपूर्वक दी गई। उन्होंने समाज को संगठित रखते हुए सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक उपरांत पवार भवन मंगल कार्यालय से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो समता कॉलेज, अंबिका चौक, तीन शेर चौक होते हुए जय स्तंभ चौक से गुजरकर श्री राम मंदिर पहुँची। यहां सभी खंडों के मंडलों एवं नगर की विभिन्न बस्तियों को कलश भेंट कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। कलश यात्रा के माध्यम से हिंदू सम्मेलन के आयोजन का शुभ संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

इस अवसर पर निलेशजी गाड़गे, रामाश्रयी जी, प्रवीणजी पालीवाल, देवीदासजी राउत, कृष्ण कुमारजी डोबले, उज्जवलसिंह जी चौहान, प्रशांतजी दाड़े, हेमंतजी कस्तूरे, संदीपजी घाटोडे, पंकजजी खीरेकर, अंकुश हजारे, जितेंद्र डोंगरे, दीपकजी पांडे, हितेश जोशी, श्यामजी दल्वी, मनोज गुडधे, दुर्गेश उईके, राजेंद्रजी जाटव, जीवन कुरसांगे, बंटी छागानी, पंकज नाईक, उमेश उरकड़े, उमेशजी बरगट, लोचन खवसे सहित
सुनंदाताई डोंगरे, मीनाक्षीताई खुरसंगे, सुनीताताई डोबले, बल क्रांति धोंडी, भूषणाताई हिवसे एवं अन्य मातृशक्ति तथा समाज के अनेक बंधुगण उपस्थित रहे।
यह बैठक और कलश यात्रा हिंदू समाज की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त उदाहरण बनी, जिससे आगामी हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार हुआ।


















Leave a Reply