Advertisement

आदिवासी परंपरा और विकास की आवाज़ का संगम: इटावा में फडापेन महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

आदिवासी परंपरा और विकास की आवाज़ का संगम: इटावा में फडापेन महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना- विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी अंचल स्थित ग्राम पंचायत इटावा में आयोजित वार्षिक फडापेन महोत्सव इस वर्ष भी उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में पधारे जनप्रतिनिधियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों से आत्मीय स्वागत व सम्मान किया, जिससे अतिथिगण भावविभोर नजर आए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश सदस्य श्री मोरेश्वर मर्सकोले रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता श्री पद्माकर पाबले ने ग्राम इटावा की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए सामुदायिक भवन निर्माण एवं खाद्यान्न वितरण हेतु उचित मूल्य दुकान की आवश्यकता को रेखांकित किया।


मुख्य अतिथि श्री मर्सकोले ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इन जनहितकारी मांगों को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ एवं मंत्री महोदय के माध्यम से शीघ्र स्वीकृति दिलाने हेतु हरसंभव पहल की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री अनिल कुमरे, श्री किशोर धुर्वे, श्री धर्मराज कुमरे, ग्राम सरपंच श्रीमती रश्मि कुमरे, श्री रामराव कुमरे, श्री शंकर बर्खड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में आदिवासी संस्कृति की गरिमा, सामाजिक एकता और समरसता की सशक्त झलक देखने को मिली, जिसने फडापेन महोत्सव को एक यादगार स्वरूप प्रदान किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!