*सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता, 03 लाख की हेरोइन बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार-*
*नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 20.70 ग्राम नाजायज हेरोइन के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उरमौरा क्षेत्र से अभियुक्ता पानपत्ती देवी पत्नी ओमप्रकाश यादव एवं अभियुक्त राधेश्याम यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासीगण उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 20.70 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित कीमत ₹03 लाख) बरामद कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-09/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
पानपत्ती देवी पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासी – उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
उम्र – लगभग 48 वर्ष ।
राधेश्याम यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी – उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
उम्र – लगभग 26 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक : 04.01.2026 समय : 20:28 बजे स्थान : उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
*अभियुक्ता पानपत्ती देवी का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0-374/2020, धारा 323, 504, 506 भादवि – थाना रॉबर्ट्सगंज
मु0अ0सं0-322/2024, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट – थाना रॉबर्ट्सगंज
मु0अ0सं0-758/2024, धारा 8/21/27-A/29 एनडीपीएस एक्ट – थाना रॉबर्ट्सगंज
*अभियुक्त राधेश्याम यादव का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0-944/2015, धारा 60 आबकारी अधिनियम
मु0अ0सं0-1095/2015, धारा 401 भादवि
मु0अ0सं0-350/2018, धारा 323, 504, 506 भादवि
मु0अ0सं0-587/2018, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
मु0अ0सं0-361/2019, धारा 333, 353 भादवि
मु0अ0सं0-374/2020, धारा 323, 504, 506 भादवि
मु0अ0सं0-377/2020, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
मु0अ0सं0-329/2021, धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम
मु0अ0सं0-145/2022, धारा 323, 504, 506 भादवि
मु0अ0सं0-747/2022, धारा 399, 402 भादवि
मु0अ0सं0-749/2022, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
(सभी मुकदमे थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 अमित कुमार सिंह, प्रभारी चौकी कस्बा, थाना रॉबर्ट्सगंज
उ0नि0 विनोद कुमार यादव, प्रभारी चौकी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज
म0उ0नि0 सविता सरोज, थानाध्यक्ष महिला थाना रॉबर्ट्सगंज
हे0का0 अशोक यादव, चौकी कस्बा रॉबर्ट्सगंज
का0 राम सिंह यादव, चौकी चुर्क
म0का0 खुशबू यादव, महिला थाना रॉबर्ट्सगंज
म0का0 रिंकू यादव, महिला थाना रॉबर्ट्सगंज

















Leave a Reply