जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – आज 28 दिसंबर 2025 को जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के ध्वज व प्रतीकों के साथ पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके जी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने आज़ादी की लड़ाई से लेकर संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय की स्थापना में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता की आवाज़ को सड़क से सदन तक उठाने का आह्वान किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे जी ने स्थापना दिवस पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी 140 वर्ष पूर्व थी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा की है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री ताहिर पटेल जी ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संगठनात्मक एकता पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तूमड़ाम,श्री उल्लास काटवले, श्री प्रकाश चौधरी, श्री गणपति आगरे, श्री अमोल धर्माधिकारी, श्री भरत सिंह ठाकुर,ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष, श्री बंटी ठाकुर (युवा विधानसभा अध्यक्ष),अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री विनोद गजभिये,
आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री अरूण धुर्वे,सोशल मीडिया जिला कांग्रेस कमेटी श्री देवकांत मांडोगड़े,
श्री राहुल पठाड़े, श्रीमती कीर्ति पठाड़े, श्री शरद सांबारे, श्री विजय जुनेजा, श्री अरुण धुर्वे, श्री सुनील बॉम्बल, श्री किशोर देशभरतार, श्री अंकुश गजभिये, श्री सुरेंद्र सुले, श्री नारायण वादबुदे, श्री अशोक कोल्हे, श्री सुनील सुले, श्री भास्कर बालपांडे, श्री विलास धोटे, श्री रामेश्वर सिरसाम, श्री राहुल इवनाती, श्री प्रकाश सिरसाम, श्री शामराव धुर्वे, श्री अशोक टोमपे, श्री मुरलीधर टोमपे, श्री पंजाबराव माजरेवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के संस्थापकों, स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

















Leave a Reply