कांग्रेस विधायक की अभद्र भाषा के खिलाफ सौंसर उबाल पर,
भाजपा की जन आक्रोश आमसभा में फूटा आक्रोश, बोले नेता – “माफी नहीं तो सड़क से सदन तक संघर्ष”
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – सौसर कांग्रेस विधायक विजय चौरे द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नानाभाऊ मोहोड एवं भारतीय जनता पार्टी को लेकर दिए गए घृणित, अमर्यादित और अपमानजनक बयान के विरोध में सौंसर में जिला भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश आमसभा ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमा दिया। आमसभा में भाजपा के छिंदवाड़ा और पांढुरना जिले के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया।
“यह बयान नहीं, मानसिक दिवालियापन है” – पं. रमेश दुबे
आमसभा को संबोधित करते हुए पं. रमेश दुबे ने तीखे शब्दों में कहा—
“कांग्रेस विधायक का बयान राजनीतिक आलोचना नहीं, बल्कि उनकी मानसिक दिवालियापन का प्रमाण है। महिलाओं के सम्मान से जुड़े शब्दों को गाली की तरह इस्तेमाल करना कांग्रेस की गिरी हुई सोच को दर्शाता है। ऐसे लोगों को जनता लोकतंत्र में सबक सिखाएगी।”
उन्होंने दो टूक कहा—
“यदि कांग्रेस विधायक सार्वजनिक मंच से माफी नहीं मांगते, तो भाजपा का हर कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगा। यह लड़ाई सम्मान, संस्कार और समाज की मर्यादा की है।”

“नानाभाऊ मोहोड पर हमला मतलब भाजपा के हर कार्यकर्ता पर हमला” – नरेंद्र राजू परमार
पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र राजू परमार ने कहा—
“श्री नानाभाऊ मोहोड जैसे वरिष्ठ नेता पर की गई टिप्पणी भाजपा के हर कार्यकर्ता पर हमला है। कांग्रेस को यह भ्रम नहीं रहना चाहिए कि इस तरह की भाषा से वह बच जाएगी।”
“कांग्रेस की राजनीति अब गाली-गलौज तक सिमट गई” – संतोष जैन
वरिष्ठ नेता श्री संतोष जैन ने कहा—
“जब कांग्रेस के पास विकास, नीति और मुद्दे खत्म हो जाते हैं, तब वह इस तरह की गंदी भाषा पर उतर आती है। यह बयान कांग्रेस की हताशा और निराशा का परिचायक है।”

“महिलाओं के अपमान पर भाजपा चुप नहीं रहेगी” – हरीश बत्रा
वरिष्ठ नेता श्री हरीश बत्रा ने कहा—
“देह व्यापार जैसे शब्दों का प्रयोग महिलाओं के स्वाभिमान पर सीधा हमला है। भाजपा इस अपमान को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।”
“कांग्रेस विधायक को अपने शब्द वापस लेने ही होंगे” – नत्थन शाह कवरेती
पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती ने कहा—
“कांग्रेस विधायक ने जिस स्तर की भाषा का प्रयोग किया है, वह अक्षम्य है। उन्हें अपने शब्द वापस लेने ही होंगे, अन्यथा जन आंदोलन और तेज होगा।”
“यह सिर्फ भाजपा नहीं, पूरे समाज का अपमान” – मोरेश्वर मर्सकोले
वरिष्ठ नेता श्री मोरेश्वर मर्सकोले ने कहा—
“यह विवाद सिर्फ राजनीतिक नहीं है। यह पूरे समाज, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों की गरिमा से जुड़ा मामला है।”
“जनता अब सब देख रही है” – अजय धवले
प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय धवले ने कहा—
“कांग्रेस विधायक की भाषा बता रही है कि कांग्रेस किस दिशा में जा रही है। जनता अब सब देख रही है और समय आने पर करारा जवाब देगी।”
“भाजपा कार्यकर्ता सड़क से सदन तक लड़ेगा” – विजय पांडे
जिला महामंत्री श्री विजय पांडे ने कहा—
“यदि माफी नहीं आई तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाएगा। यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है।”
रैली, नारेबाजी और ज्ञापन
आमसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जोरदार रैली निकाली। “अमर्यादित बयान नहीं सहेंगे”, “कांग्रेस विधायक माफी मांगो” जैसे नारों से सौंसर गूंज उठा। इसके पश्चात प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक माफी की मांग की गई।
भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़, नपा अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा ईश्वरचंद डागा, पांढुरना नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, मदन साहू, अज्जू ठाकुर, अजय सक्सेना, शंटी बेदी, सदन साहू, राहुल मोहोड सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, जिला-मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















Leave a Reply