Advertisement

सरोज राजपूत के नेतृत्व में जिले के सभी 808 बूथों पर अटल स्मृति पर्व पर सम्पन्न हुए कार्यक्रम, नजरबाग में सुंदरकांड कर दी अटल जी को श्रद्धांजलि।

 सरोज राजपूत के नेतृत्व में जिले के सभी 808 बूथों पर अटल स्मृति पर्व पर सम्पन्न हुए कार्यक्रम, नजरबाग में सुंदरकांड कर दी अटल जी को श्रद्धांजलि।

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

टीकमगढ़।जिले में सभी 808 बूथों पर अटल स्मृति पर्व पर एवं अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती में कार्यक्रम संपन्न हुए एंव नजरबाग प्रांगण में सुंदरकांड आयोजित किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के आवाह्न पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में जिले के सभी 808 बूथों पर अटल स्मृति पर कार्यक्रम सम्पन्न हुए, भाजपा नगर मंडल द्वारा अटल बिहारी वाजपेई की जन्मजयंती में सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में नजरबाग प्रांगण में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुंदरकांड कर प्रसाद वितरण किया गया,अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

अटल स्मृति पर्व के संयोजक प्रतेंद्र सिंधई है, नज़रबाग में सुंदरकांड कार्यक्रम नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी के नेतृत्व में हुआ।सभी बूथों पर कार्यक्रम सम्पन्न हुए एंव पौधारोपण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि अटल स्मृति पर्व में जिले के सभी 16 मंडलों व 808 बूथों पर अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्मजयंती में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, नज़रबाग में सुंदरकांड पाठ हुआ एंव प्रसाद वितरण किया गया, वहीं अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे महापुरुष हुए जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया, प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गांव – गांव को विकास कार्यों से जोड़ा ,जन जन में राष्ट्र भावना का प्रवाह का किया।


वीर बाल दिवस पर नगर में निकली भव्य यात्रा पर सरोज राजपूत के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत।
आज वीर बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों की शहादत दिवस पर सिख समुदाय द्वारा निकाली गई भव्य यात्रा का स्वागत भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में किया गया जिसमें पुष्प वर्षा व नाश्ता वितरण हुआ,स्वागत पश्रात भाजपाई कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए व गुरुद्वारा में माथा टेकने गए। वीर बाल दिवस की सिख समुदाय की भव्य यात्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा व अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए। वीर बाल दिवस के भाजपा जिला कार्यक्रम संयोजक रीतेश भदौरा रहे व नगर प्रभारी हनी जैन व निर्मल नीरज शर्मा रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों वीर जोरावर व बाबा फतेह सिंह की छोटी सी उम्र में शहादत की वीर गाथा का संदेश देता है, जहां अपने देश की संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने मुगलों के सामने समर्पण न करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

हमें उन वीर साहबजादों की शहादत को याद करते हुए उन्हें नमन करते हैं,पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस कार्यक्रम करना सुनिश्चित किया है जो देश में संपन्न हुए हैं।
कार्यक्रमों में पूरन लोधी, आशुतोष भट्ट, मनोज देवलिया, ब्रजकिशोर तिवारी, रोहित खटीक, अंकित तोमर, प्रफुल्ल द्विवेदी, इंजी अभय यादव, जनमेजय तिवारी, विकास यादव, सुशीला राजपूत, विभा श्रीवास्तव, पूनम अग्रवाल,पुष्पा यादव, संध्या सोनी, मीरा खरे, रीना श्रीवास्तव, संतोष चौरसिया, अरविंद खटीक, अंशुल व्यास, पंकज प्रजापति,रोहित वैसाखिया,शुभम व्यास,पूरन गुप्ता,विनोद कड़ा, हिमांशु जैन, गुलशन विश्वकर्मा,अक्षय सिंह परमार,अजय सिंह गौर, हिमांशु तिवारी, अंशुल सोनी, देवेंद्र सेन, मनोहर अहिरवार, शिवचरण उटमालिया, आकाश अवस्थी, महेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!