Advertisement

सोनभद्र ,- * अपराध पर करारा प्रहार : पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त थाना ओबरा पुलिस के हत्थे चढ़ा-*

 

 

* अपराध पर करारा प्रहार : पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त थाना ओबरा पुलिस के हत्थे चढ़ा-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

प्रभारी निरीक्षक ओबरा श्री विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-293/2025, धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त हिफाजत हुसैन पुत्र कदीर मोहम्मद, निवासी कनहरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को *दिनांक 26.12.2025 को समय लगभग 06:30 बजे डिग्री कालेज चौराहा ओबरा* से गिरफ्तार किया गया।

 

* प्रकरण का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 24.12.2025 को थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कनहरा निवासी हजूर अली पुत्र सायदा हुसैन द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उल्लेख किया गया कि उनकी पुत्री (उम्र लगभग 16 वर्ष) को ग्राम के ही निवासी हिफाजत हुसैन उर्फ बाबा पुत्र कदीर मुहम्मद द्वारा दिनांक 19.12.2025 को रात्रि लगभग 22:00 से 23:00 बजे के मध्य जबरन एक बद-मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। घटना के दौरान शोर-गुल होने पर ग्राम की एक निवासी लड़की द्वारा वादी के घर आकर घटना की जानकारी दी गई। पीड़िता द्वारा यह भी बताया गया कि अभियुक्त ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-293/2025 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। आज दिनांक 26.12.2025 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

हिफाजत हुसैन पुत्र कदीर मोहम्मद निवासी – कनहरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।

 

*📂 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0-141/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना ओबरा

2. मु0अ0सं0-207/2023 धारा 384 भादवि, थाना ओबरा

3. मु0अ0सं0-65/2024 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना ओबरा

4. मु0अ0सं0-293/2025 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

प्र0नि0 विजय कुमार चौरसिया मय हमराह पुलिस टीम थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!