Advertisement

बोरी बंधान से जल संचयन का संदेश : बिना पानी जीवित रहना असंभव – जन अभियान परिषद

बोरी बंधान से जल संचयन का संदेश : बिना पानी जीवित रहना असंभव – जन अभियान परिषद

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संपूर्ण प्रदेश में जल संचयन अभियान के अंतर्गत 15 नवंबर से 30 दिसंबर तक जल संरक्षण एवं संचयन के लिए जागरूकता और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान, जल संवाद, कार्यशाला एवं संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम सीएमसीएलडीपी छात्रों के चयनित ग्रामों एवं प्रस्फुटन ग्रामों में आयोजित किए जा रहे हैं।


इन गतिविधियों का आयोजन प्रस्फुटन समितियों, स्वैच्छिक संगठनों, पंचायत समितियों एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों के सहयोग से जन अभियान परिषद के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिला पांढुर्णा में यह अभियान जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बंदु सूर्यवंशी एवं विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत परामर्शदाता श्री राजू वरूड़कर, श्री श्याम दलवी, श्रीमती किर्ति घागरे, श्रीमती वर्षा खुरसंगे, श्री प्रविण साहु एवं सभी सीएमसीएलडीपी छात्र ग्राम-ग्राम जाकर गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं।


इसी क्रम में गुरुवार को ग्राम पिठैर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों द्वारा बोरी बंधान एवं संगोष्ठी का आयोजन कर जल संरक्षण एवं संचयन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बंधान के सरपंच श्री अम्मीलाल वट्टी, पंचायत सचिव श्री प्रहलाद ईरपाची, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्री बब्बुसिंह ईवनाती, सचिव श्री देविदास कोराची, श्री फुलकराम आहके, श्री विजय वट्टी, श्री बलवंत ईवनाती, छात्र मंगेश गजभिए, पारस बालपांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!