Advertisement

सुशासन दिवस पर जिलेभर में सुशासन की शपथ, प्रशासनिक अमले ने दोहराया जनसेवा का संकल्प

सुशासन दिवस पर जिलेभर में सुशासन की शपथ, प्रशासनिक अमले ने दोहराया जनसेवा का संकल्प

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – सुशासन दिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न शासकीय कार्यालयों में गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अमले ने पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी शासन व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सुशासन केवल एक अवधारणा नहीं, बल्कि जनसेवा की मूल भावना है, जिसे प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने दैनिक कार्य व्यवहार में उतारना चाहिए। उन्होंने समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन के माध्यम से आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसी क्रम में तहसील कार्यालय में तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर आम नागरिकों का सीधा संपर्क प्रशासन से होता है, ऐसे में ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।

वहीं विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पांढुर्णा में सुशासन दिवस के अवसर पर शिक्षा अधिकारी श्री एच. बी. हांडे द्वारा कर्मचारियों के साथ सुशासन की शपथ ली गई। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत सौसर में भी सुशासन दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान जनसेवा, विकास कार्यों में पारदर्शिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया गया।
सुशासन दिवस के अवसर पर जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि सुशासन ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और जनहित में सतत एवं प्रभावी कार्य करना सभी शासकीय सेवकों का दायित्व है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!