आदिवासी संस्कृति और कोयापुनेम परंपरा का भव्य सम्मान, ग्राम बढ़चिचोली व शक्करज़ीरी में आयोजित धार्मिक–सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी सहभागिता
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – ग्राम बढ़चिचोली (ढाना) एवं ग्राम शक्करज़ीरी में आदिवासी समाज द्वारा कोयापुनेम धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय श्री नीलेश उईके जी के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री जतन उईके, जिला कांग्रेस कमेटी पांढुरना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आदिवासी समाज की प्राचीन कोयापुनेम परंपरा, लोकरीतियों, पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी पहचान, आस्था और एकता का सशक्त संदेश दिया गया। अतिथियों ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति, प्रकृति पूजन और सामूहिक जीवन मूल्यों पर आधारित है, जिसे सहेजना और अगली पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
माननीय श्री नीलेश उईके जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आदिवासी समाज के अधिकारों, संस्कृति और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। वहीं जिलाध्यक्ष श्री जतन उईके ने कहा कि कोयापुनेम केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आदिवासी जीवन-दर्शन और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और भाईचारे का वातावरण बना रहा


















Leave a Reply