जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर,
कामठीखुर्द की सफलता की कहानी, बनी मिसाल
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*“हर घर जल” से सशक्त हुआ ग्राम कामठीखुर्द, बना अन्य ग्रामों के लिए प्रेरणास्रोत*
पांढुर्णा – जिले के विकासखण्ड पांढुर्णा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोड़ी का ग्राम कामठीखुर्द आज जल जीवन मिशन की ऐतिहासिक सफलता का सजीव उदाहरण बन चुका है। ग्राम ने “हर घर जल” प्रमाणित ग्राम का दर्जा प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।
जल जीवन मिशन के प्रभावी, योजनाबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन से आज कामठीखुर्द के प्रत्येक घर में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के जीवन में अब सुविधा, स्वास्थ्य और सम्मान का नया अध्याय जुड़ गया है।
इस उपलब्धि के पीछे सही योजना, विभागीय समन्वय और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता की अहम भूमिका रही। ग्रामवासियों ने न केवल योजना को अपनाया, बल्कि उसके संरक्षण और सतत उपयोग की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाई।
जल जीवन मिशन ने कामठीखुर्द में केवल नल से पानी ही नहीं पहुँचाया, बल्कि
महिलाओं और बच्चों को जलसंकट से मुक्ति
स्वास्थ्य में सुधार
समय और श्रम की बचत
तथा गांव में आत्मनिर्भरता और खुशहाली की मजबूत नींव रखी है।
आज ग्राम कामठीखुर्द की यह सफलता कहानी अन्य ग्रामों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है और यह साबित करती है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ जब ज़मीन पर ईमानदारी से लागू होती हैं, तो ग्रामीण भारत की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल सकती हैं।
यह उपलब्धि जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश, कलेक्टर पांढुर्णा एवं
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मध्यप्रदेश के सतत प्रयासों का परिणाम है।

















Leave a Reply