Advertisement

पांढुर्णा में कांग्रेस की विशाल किसान आक्रोश रैली एवं सभा

पांढुर्णा में कांग्रेस की विशाल किसान आक्रोश रैली एवं सभा

नकुलनाथ सहित 5 विधायकों ने भरी हुंकार, सरकार पर जमकर साधा निशाना
किसानों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – किसानों की बदहाली, गिरती फसल कीमतें, खाद-बीज की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा कल पांढुर्णा में भव्य किसान आक्रोश रैली एवं आमसभा का आयोजन किया गया। रैली में पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ के साथ जिले के पांच विधायक एवं वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे।
इस अवसर पर पांढुर्णा विधायक श्री नीलेश उईके, सौसर विधायक श्री विजय चौरे, परासिया विधायक श्री सुनील उईके, चौरई विधायक श्री सुजीत चौधरी, मुख्य सचेतक परासिया विधायक श्री सोहनलाल वाल्मिक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री श्री सुखदेव पांसे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं हजारों किसान उपस्थित रहे।

*किसानों की आवाज़ बना पांढुर्णा, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब*

किसान आक्रोश रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सभा स्थल पहुँची, जहाँ हाथों में तख्तियाँ, नारे और मांगपत्र लिए किसानों का जनसैलाब देखने को मिला।
“किसान विरोधी सरकार नहीं चलेगी”,
“फसल का दाम दो – किसान का सम्मान दो”
जैसे नारों से पूरा पांढुर्णा गूंज उठा।

नकुलनाथ का सरकार पर तीखा हमला
सभा को संबोधित करते हुए माननीय नकुलनाथ जी ने कहा कि आज प्रदेश का किसान सबसे ज्यादा परेशान है।
“खाद नहीं, बीज नहीं, सिंचाई नहीं और ऊपर से कर्ज़ का बोझ—यह सरकार किसानों को आत्मनिर्भर नहीं बल्कि मजबूर बना रही है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और जब तक किसानों को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।


विधायकों ने रखी किसानों की प्रमुख मांगें
सभा में सभी विधायकों ने एक स्वर में सरकार पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए प्रमुख मांगें रखीं—
फसलों के उचित समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी
खाद-बीज की समय पर उपलब्धता
किसानों के बकाया बिजली बिल माफ किए जाएं
अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा
सिंचाई योजनाओं को ज़मीन पर उतारने की मांग

सुखदेव पांसे बोले – किसान की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं

पूर्व मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से किए गए सभी वादे तोड़ दिए हैं।
“आज किसान सड़क पर है, कल यही किसान सत्ता का रास्ता बदलेगा।”
संगठित कांग्रेस, मजबूत संदेश
सभा में जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण लेकिन आक्रामक तेवरों के साथ संपन्न हुआ।

पांढुर्णा से उठा बड़ा संदेश
पांढुर्णा की किसान आक्रोश रैली ने साफ संदेश दिया कि किसानों की अनदेखी अब नहीं चलेगी और कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!