Advertisement

बोरी बंधान से थामा पानी का बहाव, राजडोंगरी में जल संवाद के जरिए जल संरक्षण का संदेश”

बोरी बंधान से थामा पानी का बहाव, राजडोंगरी में जल संवाद के जरिए जल संरक्षण का संदेश”

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत राजडोंगरी में प्रभावी पहल की गई। जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बंदु श्री सूर्यवंशी एवं विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा नवगठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं सीएमसीएलडीपी के छात्रों ने सामूहिक सहभागिता के साथ बोरी बंधान का कार्य किया। इस प्रयास से बहते वर्षा जल को रोका गया, जिससे जल संचयन एवं भू-जल स्तर बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम उठाया गया।


इस अवसर पर आयोजित जल संवाद में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल बचाने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने भी जल संरक्षण को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!