सौसर के ग्राम बड़गा बोड़ी, बागोड़ा ढाना एवं आलेसुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – अवैध शराब के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से आज आबकारी विभाग द्वारा आबकारी वृत्त सौसर अंतर्गत सामूहिक दबिश की कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी छिंदवाड़ा श्री बी.आर. वैद्य के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान ग्राम बड़गा बोड़ी, बागोड़ा ढाना एवं आलेसुर में नदी-नालों के आसपास अवैध कच्ची शराब निर्माण के लिए ड्रमों एवं पन्नियों में भरकर रखी गई लगभग 6000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद की गई। मौके पर लाहन के सैंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट किया गया।

इसके साथ ही 80 हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की गई। इस संबंध में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(च) के अंतर्गत 5 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी एल मरावी , सहायक जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चौहान, सहायक जिला आबकारी अधिकारी कु. भारती गोंड, सहायक जिला आबकारी अधिकारी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी आबकारी उप निरीक्षक जीत सिंह धुर्वे , नरेंद्र कुमार नागेश, वैशाली भगत , पूर्णिमा वरकड़े तथा आबकारी एवं होमगार्ड के जवान आरक्षक उपस्थित रहे।


















Leave a Reply