Advertisement

किसानों के हक पर हमला बर्दाश्त नहीं — 22 दिसंबर को किसान आक्रोश रैली में उमड़ेगा जनसैलाब

किसानों के हक पर हमला बर्दाश्त नहीं — 22 दिसंबर को किसान आक्रोश रैली में उमड़ेगा जनसैलाब

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश


पांढुरना दिनांक 19 दिसंबर 2025 को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके, क्षेत्रीय विधायक श्री नीलेश उईके जी एवं बड़चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष श्री श्रीकांत महाजन जी के नेतृत्व में किसानों के अधिकारों की लड़ाई को धार देने हेतु गांव-गांव तेजतर्रार जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस दौरान ग्राम आजंगांव, बोथिया, बड़चिचोली एवं हिवरा सेनाडवार में किसानों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें 22 दिसंबर, सोमवार को आयोजित होने वाली किसान आक्रोश रैली में अनिवार्य रूप से शामिल होने का आह्वान किया गया। जनसंपर्क के समय किसानों में वर्षों से व्याप्त आक्रोश, पीड़ा और असंतोष खुलकर सामने आया।
नेताओं ने कहा कि
आज किसान खाद, बीज, बिजली, सिंचाई, समर्थन मूल्य और मुआवजे के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है, जबकि सरकार आंखें मूंदे बैठी है। यह चुप रहने का समय नहीं, बल्कि सड़क पर उतरकर अपने हक छीनने का समय है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसानों की जायज मांगों को अनदेखा किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। किसान आक्रोश रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के स्वाभिमान, अधिकार और अस्तित्व की निर्णायक लड़ाई है।
जनसंपर्क के दौरान किसानों से अपील की गई कि वे अपने परिवारजनों और साथी किसानों के साथ अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचें और सरकार को यह संदेश दें कि
किसान अब शोषण सहने वाला नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला है।
अंत में नेताओं ने नारा बुलंद किया—
“जय जवान, जय किसान — किसान एकता जिंदाबाद!”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!